1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिग बाजार और केंद्रीय भंडार ने मैगी बेचने से किया मना

बिग बाजार और केंद्रीय भंडार ने मैगी बेचने से किया मना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 03, 2015 01:58 pm IST,  Updated : Jun 03, 2015 05:36 pm IST

नई दिल्ली: नेस्ले कंपनी के मैगी नूडल्स को दिल्ली में बैन कर दिया गया है। दिल्ली में केंद्रीय भंडारों में मैगी को फिलहाल 15 दिनों के लिए बैन किया गया है। उन्होंने कहा है कि

15 दिनों के लिए दिल्ली...- India TV Hindi
15 दिनों के लिए दिल्ली में मैगी बैन

नई दिल्ली: नेस्ले कंपनी के मैगी नूडल्स को दिल्ली में बैन कर दिया गया है। दिल्ली में केंद्रीय भंडारों में मैगी को फिलहाल 15 दिनों के लिए बैन किया गया है। उन्होंने कहा है कि 15 दिन बाद इसकी पुनसर्मीक्षा की जायेगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंरद जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अपनी प्रयोगशाला में इसकी जांच करायी है।

नीलगिरी स्टोर, फेयरप्राइस और ईजीडे ने भी अपने आउटलेट से मैगी हटाने का फैसला किया है।

दिल्ली में मैगी के 13 में से 10 सैंपल जांच में फेल भी हो गए हैं। हालांकि मैगी बनाने वाले कंपनी नेस्ले ने फिर सफाई दी और मैगी की गुणवत्ता का भरोसा दिलाया। लेकिन सरकार इसे लेकर सख्त है।

साथ ही नूडल्स और मसाला पैकेट्स (टेस्टमेकर) के सैंपल की भी जांच हो रही है और तेलंगाना सहित पंजाब के सैंपल्स पर जांच के आदेश दे दिए हैं।

FDA कमिश्नर के मुताबिक महाराष्ट्र के नागपुर, नाशिक, पुणे और मुंबई से 15 मैगी के सैंपल लिए गए है।

शुक्रवार को मैगी के सैंपल की रिपोर्ट आएगी। और रिपोर्ट नेगेटिव आई तो मैगी के सरे पैकेट्स लौटाए जाएगे और FDA मैगी के ब्रांड एम्बेसेडर पर भी कार्यवाही कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत