नई दिल्ली: आपका घर अब भूकंप आने पर गिरेगा नहीं बल्कि जमीन से ऊपर उठ जाएगा और बाद में फिर अपनी जगह पर खड़ा हो जाएगा।
जी हां, यह हकीकत है ,शोधकर्ताओं ने ऐसी योजना के बारे में खुलासा किया है जिसमें घर के नीचे ऐसा प्लेटफार्म बनाया जाएगा जिससे कई चुंबक जुड़े होंगे और भूकंप आने पर घर अपने आप ऊपर उठ जाएगा।
आर्ट पैक्स कंपनी इस योजना पर काम कर रही है। अमरीकी भूगर्भीय सर्वेक्षण से मिल रहे फंड तथा जार्डन और बेत्ती मूरे फाउंडेशन से मिल रहे अनुदान की सहायता से यूनिवर्सिटीज का एक संगठन "शेकअलर्ट" तकनीक विकसित कर रहा है जिससे भूकंप का तुरंत पता लग सके और सुरक्षा अलर्ट भेजा जा सके।