1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 11 हजार कैदियों को परोल पर रिहा करेगी महाराष्ट्र सरकार, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने किया ऐलान

11 हजार कैदियों को परोल पर रिहा करेगी महाराष्ट्र सरकार, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने किया ऐलान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2020 09:31 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 10:17 pm IST

कोरोना वायरस की रोकथाम के प्रयासों के बीच महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ऐलान किया है कि 11 हजार कैदियों को पैरोल पर रिहा किया जाना है। उन्होंने कहा कि जिन कैदियों की सजा अवधि सात साल से कम बची हुई है उन्हें सरकार पैरोल पर रिहा करेगी।

11 हजार कैदियों को परोल पर रिहा करेगी महाराष्ट्र सरकार, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने किया ऐलान- India TV Hindi
11 हजार कैदियों को परोल पर रिहा करेगी महाराष्ट्र सरकार, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने किया ऐलान

मुंबई: कोरोना वायरस की रोकथाम के प्रयासों के बीच महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ऐलान किया है कि 11 हजार कैदियों को पैरोल पर रिहा किया जाना है। उन्होंने कहा कि जिन कैदियों की सजा अवधि सात साल से कम बची हुई है उन्हें सरकार पैरोल पर रिहा करेगी। वहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को अपने आधिकारिक निवास वर्षा के लॉन में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात के दौरान राज्य में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए किए गए उपायों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, एक वातानुकूलित कमरे में बैठक करने के बजाय ठाकरे ने अधिकारियों से बाहर आंगन में खुले में मुलाकात की। बयान के अनुसार कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर एहतियातन अधिकारियों को एक दूसरे से सुरक्षित दूरी पर बैठाया गया था। बैठक में मुंबई के नगर आयुक्त प्रवीण परदेशी, मुख्य सचिव अजोय मेहता, सीएमओ के प्रमुख सचिव आशीष कुमार सिंह के अलावा पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे व संसदीय कार्य मंत्री अनिल पराब ने शिरकत की। (इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत