1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: अकोला जेल में 50 कैदी Coronavirus से संक्रमित

महाराष्ट्र: अकोला जेल में 50 कैदी Coronavirus से संक्रमित

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 28, 2020 04:48 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 04:48 pm IST

महाराष्ट्र की अकोला जिला जेल के 50 कैदियों और यहां 28 अन्य लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

महाराष्ट्र: अकोला जेल...- India TV Hindi
महाराष्ट्र: अकोला जेल में 50 कैदी Coronavirus से संक्रमित Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

अकोला: महाराष्ट्र की अकोला जिला जेल के 50 कैदियों और यहां 28 अन्य लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जेल अधिकारी ने बताया कि जिला जेल में अभी करीब 300 कैदी हैं और हाल ही में किसी नए कैदी को यहां नहीं लया गया।

सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह 78 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिनमें से 50 पुरुष कैदी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,498 हो गए हैं।

इससे पहले 24 जून को भी जिला जेल में 18 कैदी संक्रमित मिले थे। जिले में वायरस से संक्रमित होने के बाद अभी तक 76 लोगों की जान जा चुकी है। अधिकारी ने बताया कि अभी जिले में 378 लोगों का इलाज जारी है और 1,000 से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत