1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र के सांगली में सड़क हादसे में 6 पहलवानों की मौत, 4 पहलवानों की हालत बेहद गंभीर

महाराष्ट्र के सांगली में सड़क हादसे में 6 पहलवानों की मौत, 4 पहलवानों की हालत बेहद गंभीर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 13, 2018 11:02 am IST,  Updated : Jan 13, 2018 11:38 am IST

पहलवान क्रांति कुश्ती संकुल संस्थान के हैं। संस्थान के सचिव शरद लाड ने कहा, "हमारे लिए यह बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है।" वे सतारा में हुई एक कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर लौट रहे थे। विस्तृत ब्यौरा आना अभी बाकी है।

Maharashtra-6-wrestlers-killed-in-a-major-road-accident-in-Sangli- India TV Hindi
महाराष्ट्र के सांगली में सड़क हादसे में 6 पहलवानों की मौत, 4 पहलवानों की हालत बेहद गंभीर

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के सांगली एक सड़क दुर्घटना में 6 पहलवानों की मौत हो गई है और 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। सांगली में ट्रेक्टर और जीप की टक्कर में पहलवानों की मौत हुई है। ये सभी पहलवान सांगली के पास कुंडल गांव के कुश्ती अखाड़े में रहते हैं। देर रात दो बजे इनकी जीप गन्ने से लदे ट्रेक्टर से टकरा गई। 6 पहलवानों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 पहलवानों की हालत गंभीर है। सभी सातारा से कुस्ती खेलकर लौट रहे थे।

पहलवान क्रांति कुश्ती संकुल संस्थान के हैं। संस्थान के सचिव शरद लाड ने कहा, "हमारे लिए यह बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है।" वे सतारा में हुई एक कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर लौट रहे थे। विस्तृत ब्यौरा आना अभी बाकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत