1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र में कोरोना पीड़ितों की संख्या हुई 748, दोपहर तक 690 था आंकड़ा

महाराष्ट्र में कोरोना पीड़ितों की संख्या हुई 748, दोपहर तक 690 था आंकड़ा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 05, 2020 08:10 pm IST,  Updated : Apr 05, 2020 08:12 pm IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 748 हो गयी है।

महाराष्ट्र में कोरोना पीड़ितों की संख्या हुई 748, दोपहर तक 690 था आंकड़ा- India TV Hindi
महाराष्ट्र में कोरोना पीड़ितों की संख्या हुई 748, दोपहर तक 690 था आंकड़ा Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 748 हो गयी है। ये आंकड़ा रविवार शाम तक का है। इससे पहले रविवार दोपहर तक राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 690 थी, जिसके बाद देर शाम तक यह बढ़ कर 748 तक पहुंच गई।

दोपहर तक के आंकड़ों की जानकारी देते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया था कि 'मुंबई से 29, पुणे 17, पीसीएमसी 04, अहमदनगर से 3, औरंगाबाद से 2 मामले सामने आए हैं।' स्वास्थ्य मंत्री ने यह बयान देर शाम तक के आंकड़े आने से पहले दिया था। उन्होंने बताया था कि प्रदेश में कुल 56 लोगों ठीक हो चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिन में राज्य के विभिन्न हिस्सों से कोरोना वायरस से संक्रमण के 26 नये मामले सामने आए थे, जिनमें 17 अकेले पुणे से थे। इनके अलावा चार लोग पिम्परी चिंचवाड़ में, तीन लोग अहमदनगर में और दो लोग औरंगाबाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

महाराष्ट्र में शनिवार तक कुल संक्रमितों की संख्या 635 थी और 32 लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी। लेकिन, रविवार की देर शाम तक यह आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ा और संक्रमितों की संख्या 748 हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत