1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शादी के बाद दूल्हा निकला कोरोना पॉजिटिव, दूल्हन के साथ 63 लोग क्वॉरंटीन सेंटर भेजे गए

शादी के बाद दूल्हा निकला कोरोना पॉजिटिव, दूल्हन के साथ 63 लोग क्वॉरंटीन सेंटर भेजे गए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 15, 2020 05:07 pm IST,  Updated : Jun 15, 2020 05:07 pm IST

महाराष्ट्र के पालघर जिले में शादी के तीन दिन बाद 22 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद दुल्हन के साथ शादी-समारोह में शामिल होने वाले 63 लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया।

शादी के बाद दूल्हा...- India TV Hindi
शादी के बाद दूल्हा निकला कोरोना पॉजिटिव, दूल्हन के साथ 63 लोग क्वॉरंटीन सेंटर भेजे गए Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में शादी के तीन दिन बाद 22 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद दुल्हन के साथ शादी-समारोह में शामिल होने वाले 63 लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जौहर तहसीलदार संतोष शिंदे ने बताया कि वह व्यक्ति प्रयोगशाला सहायक था। उन्होंने बताया, “उसकी जांच शादी के पहले हुई थी लेकिन जांच रिपोर्ट शादी के बाद आई। दुल्हन के साथ शादी-समारोह में शामिल होने वाले 63 लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया।”

पालघर में अब तक कोविड-19 के कुल 1,911 मामले सामने आए हैं जिनमें से 61 लोगों की जान जा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत