1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ममता बनर्जी का PM मोदी पर हमला, कहा- "ट्रंप के साथ जो हुआ, उससे भी बुरा होगा"

ममता बनर्जी का PM मोदी पर हमला, कहा- "ट्रंप के साथ जो हुआ, उससे भी बुरा होगा"

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 24, 2021 04:06 pm IST,  Updated : Feb 24, 2021 04:06 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें “सबसे बड़ा दंगाबाज” करार दिया।

ममता बनर्जी का PM मोदी पर हमला, कहा- "ट्रंप के साथ जो हुआ, उससे भी बुरा होगा"- India TV Hindi
ममता बनर्जी का PM मोदी पर हमला, कहा- "ट्रंप के साथ जो हुआ, उससे भी बुरा होगा" Image Source : PTI

शाहगंज (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें “सबसे बड़ा दंगाबाज” करार दिया। TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी (PM Narendra Modi) किस्मत पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से भी बुरी होगी। 

हुगली जिले के शाहगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पूरे देश में झूठ और नफरत फैला रहे हैं। उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े दंगाबाज हैं। ट्रंप के साथ जो हुआ, उनके (मोदी के) साथ उससे भी बुरा होगा। हिंसा से कुछ हासिल नहीं किया जा सकता।” 

बनर्जी ने कहा, “मैं विधानसभा चुनाव में गोलकीपर रहूंगी और तुम (भाजपा) एक भी गोल नहीं कर पाओगे। सभी शॉट गोल पोस्ट के ऊपर से चले जाएंगे।” इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कोयले की हेराफेरी से जुड़े एक घोटाले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी से सीबीआई पूछताछ की भी निंदा की।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह “हमारी महिलाओं का अपमान” था। इस बीच क्रिकेटर मनोज तिवारी और कई बंगाली अभिनेता रैली में ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हुए।

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।