1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ममता बनर्जी ने 24 घंटे के अंदर पीएम मोदी को लिखी दूसरी चिट्ठी, इसका किया विरोध

ममता बनर्जी ने 24 घंटे के अंदर पीएम मोदी को लिखी दूसरी चिट्ठी, इसका किया विरोध

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2021 03:34 pm IST,  Updated : Feb 25, 2021 03:34 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। ममता बनर्जी ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि शिक्षण संस्थानों में एक राष्ट्र-एक विचार थोपने की कोशिश की जा रही है।

ममता बनर्जी ने 24 घंटे के अंदर पीएम मोदी को लिखी दूसरी चिट्ठी- India TV Hindi
ममता बनर्जी ने 24 घंटे के अंदर पीएम मोदी को लिखी दूसरी चिट्ठी Image Source : PTI FILE PHOTO

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। ममता बनर्जी ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि शिक्षण संस्थानों में एक राष्ट्र-एक विचार थोपने की कोशिश की जा रही है। चिट्ठी में ऑनलाइन इंटरनेशनल सेमिनार पर गाइडलाइंस का विरोध किया गया है। गौरतलब है कि 24 घंटे के अंदर ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को दूसरी चिट्ठी लिखी है। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि 'पेट्रोल-डीज़ल के दाम लगातार बढ़ रहे है, मोदी सरकार BSNL से लेकर कोयला तक सब कुछ बेच दे रही है। ये जन विरोधी, युवा विरोधी और किसान विरोधी सरकार है। इन्होंने स्टेडियम का नाम भी बदल दिया, ये देश की कई सड़कों का नाम भी बदल देंगे।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत