1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुत्ते के नाम से आधार कार्ड बनवाने वाला गिरफ्तार

कुत्ते के नाम से आधार कार्ड बनवाने वाला गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2015 01:23 pm IST,  Updated : Jul 03, 2015 01:25 pm IST

भिंड: पुलिस ने यहां आधार कार्ड की नामांकन एजेंसी के सुपरवाइजर को अपने कुत्ते का आधार कार्ड बनवाने के मामले में गिरफ्तार किया है। भिंड के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने आज बताया कि पुलिस

कुत्ते के नाम से आधार...- India TV Hindi
कुत्ते के नाम से आधार कार्ड बनवाने वाला गिरफ्तार

भिंड: पुलिस ने यहां आधार कार्ड की नामांकन एजेंसी के सुपरवाइजर को अपने कुत्ते का आधार कार्ड बनवाने के मामले में गिरफ्तार किया है।

भिंड के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने आज बताया कि पुलिस ने जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर उमरी कस्बे में आधार कार्ड की नामांकन एजेंसी में कार्यरत सुपरवाइजर आजाम खान (35) को कल गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपने कुत्ते का आधार कार्ड बनवा रखा था। आधार कार्ड संख्या 5485 5000 8000 में इस कुत्ते का फोटो सहित विवरण टॉमी सिंह पिता शेरू सिंह, लिंग-पुरूष और जन्मतिथि 26.11.2009 दर्ज है।

उन्हौंने कहा कि इस मामले में स्थानीय निवासियों ने उमरी पुलिस थाने में शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया कि लोगों को आधार कार्ड के पंजीयन के लिये परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जबकि एजेंसी जानवरों की नाम पर आधार कार्ड बना रही है।

उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच के बाद इस मामले में खान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस इस मामले में विस्तृत जांच कर रही है कि आरोपी ने कहीं इस तरह के और फर्जी आधार कार्ड तो नहीं बनवा रखे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत