1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर व्यक्ति ने खुद को गोली मारी

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर व्यक्ति ने खुद को गोली मारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 02, 2015 09:12 am IST,  Updated : Oct 02, 2015 09:16 am IST

नयी दिल्ली: राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर आज रात 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने बंदूक से खुद को कथित तौर पर गोली मार ली। अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति की पहचान श्रीदेश अधिकारी के रूप

राजीव चौक मेट्रो...- India TV Hindi
राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर व्यक्ति ने खुद को गोली मारी

नयी दिल्ली: राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर आज रात 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने बंदूक से खुद को कथित तौर पर गोली मार ली। अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति की पहचान श्रीदेश अधिकारी के रूप में की गई है जो कि उत्तर प्रदेश के एक गांव का निवासी है। श्रीदेश ने चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से ट्रेन पकड़ी थी और नोएडा जा रहा था। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन बदलने के वक्त वह प्लेटफॉर्म पर एक किनारे खड़े होकर खुद पर गोली चला बैठा जो उसके कंधे पर लगी। उसे दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रात को करीब नौ बजकर पैंतालीस मिनट पर हुई इस घटना से दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गये हैं।

गोली चलने की आवाज सुनकर CISF के जवान मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल युवक को अस्पताल भेजा। अब इस बात पर भी सवाल उठ रहा है कि आखिर वह मेट्रो स्टेशन के अंदर रिवॉल्वर ले जाने में कामयाब कैसे हुआ? घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत