1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ब्रिटेन से बेंगलुरु लौटे यात्री में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, राज्य में संक्रमितों की संख्या 10 हुई

ब्रिटेन से बेंगलुरु लौटे यात्री में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, राज्य में संक्रमितों की संख्या 10 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 03, 2021 07:56 am IST,  Updated : Jan 03, 2021 07:56 am IST

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने शनिवार को कहा कि हाल ही में ब्रिटेन से लौटे एक यात्री के एक प्राथमिक संपर्क का परीक्षण कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन पॉजिटिव आया है।

ब्रिटेन से बेंगलुरु...- India TV Hindi
ब्रिटेन से बेंगलुरु लौटे यात्री में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, राज्य में संक्रमितों की संख्या 10 हुई Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

बेंगलुरु: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने शनिवार को कहा कि हाल ही में ब्रिटेन से लौटे एक यात्री के एक प्राथमिक संपर्क का परीक्षण कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन पॉजिटिव आया है। इसके साथ नए वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या राज्य में 10 हो गई है। उन्होंने बेंगलुरु के उत्तरी उपनगर येलहंका जनरल अस्पताल में मॉडल टीकाकरण केंद्र में ड्राई रन का निरीक्षण करने के बाद कहा, सभी 10 मरीजों का एक नामित अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सुधाकर ने जोर देकर कहा कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

उनके मुताबिक, एयर इंडिया और ब्रिटिश एयरवेज के दो विमानों में 25 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से कुल 5,068 यात्री राज्य लौटे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत