1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मन की बात: 15 अगस्त को होगी ये अनोखी पहल, पीएम ने देशवासियों से जुड़ने की अपील की

मन की बात: 15 अगस्त को होगी ये अनोखी पहल, पीएम ने देशवासियों से जुड़ने की अपील की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 25, 2021 12:10 pm IST,  Updated : Jul 25, 2021 12:10 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार 15 अगस्त को देश अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस बार राष्ट्रगान से जुड़ा एक अनोखा प्रयास होने जा रहा है। 

मन की बात: 15 अगस्त को होगी ये अनोखी पहल, पीएम ने देशवासियों से जुड़ने की अपील की- India TV Hindi
मन की बात: 15 अगस्त को होगी ये अनोखी पहल, पीएम ने देशवासियों से जुड़ने की अपील की Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार 15 अगस्त को देश अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस बार राष्ट्रगान से जुड़ा एक अनोखा प्रयास होने जा रहा है। सांस्कृतिक मंत्रालय की कोशिश है कि इस दिन ज्यादा-से-ज्यादा भारतवासी मिलकर राष्ट्रगान गाएं। 

पीएम मोदी ने कहा-ये हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जिस आजादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया, उसके 75 वर्ष होने के हम साक्षी बन रहे हैं। आपको याद होगा, आज़ादी के 75 साल मनाने के लिए, 12 मार्च को बापू के साबरमती आश्रम से ‘अमृत महोत्सव’ की शुरुआत हुई थी |"इसी दिन बापू की दांडी यात्रा को भी पुनर्जीवित किया गया था, तब से, जम्मू-कश्मीर से लेकर पुडुचेरी तक, गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर तक, देश भर में ‘अमृत महोत्सव’ से जुड़े कार्यक्रम चल रहे हैं |"

पीएम मोदी ने कहा-इस बार 15 अगस्त को देश अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।ये हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जिस आजादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया, उसके 75 वर्ष होने के हम साक्षी बन रहे हैं। आपको याद होगा, आज़ादी के 75 साल मनाने के लिए, 12 मार्च को बापू के साबरमती आश्रम से ‘अमृत महोत्सव’ की शुरुआत हुई थी |"इसी दिन बापू की दांडी यात्रा को भी पुनर्जीवित किया गया था, तब से, जम्मू-कश्मीर से लेकर पुडुचेरी तक, गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर तक, देश भर में ‘अमृत महोत्सव’ से जुड़े कार्यक्रम चल रहे हैं |"

उन्होंने कहा-'अमृत महोत्सव किसी सरकार का कार्यक्रम नहीं, किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, यह कोटि-कोटि भारतवासियों का कार्यक्रम है।"

पीएम ने कहा-'ऐसा ही एक आयोजन इस बार 15 अगस्त को होने जा रहा है, ये एक प्रयास है - राष्ट्रगान से जुड़ा हुआ। सांस्कृतिक मंत्रालय की कोशिश है कि इस दिन ज्यादा-से-ज्यादा भारतवासी मिलकर राष्ट्रगान गाएँ। इसके लिए एक वेबसाइट भी बनाई गई है – राष्ट्रगानडॉटइन | इस वेबसाइट की मदद से आप राष्ट्रगान गाकर, उसे रिकॉर्ड कर पाएंगे, इस अभियान से जुड़ पाएंगे । मुझे उम्मीद है, आप, इस अनोखी पहल से जरूर जुड़ेंगे।"

पीएम मोदी ने कहा-'हर स्वतंत्र और कृतज्ञ भारतीय का अपने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन है और इस महोत्सव की मूल भावना का विस्तार तो बहुत विशाल है - ये भावना है, अपने स्वाधीनता सेनानियों के मार्ग पर चलना, उनके सपनों का देश बनाना।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।