1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर एमसीडी का अनुदान रोकने का आरोप लगाया

मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर एमसीडी का अनुदान रोकने का आरोप लगाया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 13, 2017 11:31 pm IST,  Updated : Jul 13, 2017 11:31 pm IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का अनुदान रोकने का आरोप लगाया

Manoj Tiwari kejriwal- India TV Hindi
Manoj Tiwari kejriwal

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का अनुदान रोकने का आरोप लगाया और कहा कि वह एमसीडी चुनाव में मिली हार का बदला राजधानी वासियों से ले रहे हैं। मनोज ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "केजरीवाल ने दिल्ली वासियों को धमकी दी थी कि अगर वे नगर निगम चुनाव में भाजपा को वोट देते हैं, तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना होगा। और अब वह अनुदान रोककर नगर निगम का कार्य बाधित कर रहे हैं।"

दिल्ली की पूर्वोत्तर संसदीय क्षेत्र से सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल ऐसा दिल्ली वासियों को नगर निगम चुनाव में भाजपा को वोट देने की सजा दे रहे हैं।उन्होंने कहा, "जब भी हमारे पार्षद समस्याएं बताने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने उनके कार्यालय गए, उन्होंने (केजरीवाल) ने उनसे मिलने की बजाय उनका अपमान किया।" मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 14-15 जुलाई को राजधानी में दो दिवसीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत