नई दिल्ली: फेसबुक के संस्थापक मार्क ज़करबर्ग ने भारत की यात्रा आगरा में ताजमहल से शुरू की और इसे अपनी उम्मीद से कहीं अधिक सुंदर बताया। जुकरबर्ग की लव स्टोरी भी कुछ फिल्मी है। ज़करबर्ग और प्रिसिला के प्यार की कहानी भी तब शुरुआत हुई थी, जब दोनों किशोर उम्र के थे।
दोनों के आर्थिक हालात भी बिलकुल साधारण थे। इनकी लव स्टोरी काफी फिल्मी है। हम आपको बता रहे हैं कैसे फेसबुक के संस्थापक ने वॉशरूम की लाइन में प्रिसिला को अपना दिल दे दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी सरप्राइज शादी भी प्लान की थी।
वॉशरूम की लाइन में मिले थे दोनों
यह तब कि बात है जब मार्क बोस्टन में ग्रैजुएशन के सेकंड ईयर में पढ़ रहे थे। उन्होंने 2003 में उन्होंने अपने मित्रों और पारिवारिक लोगों के लिए एक पार्टी दी थी। यहीं पर वॉशरूम के लिए वेटिंग लाइन में खड़ी प्रिसिला चान से उनकी नजदीकी बढ़ने की शुरुआत हो गई।
अगली स्लाइड में पढ़ें कैसे प्लान की थी अपनी सरप्राइज शादी........