1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वैष्‍णो देवी मंदिर के पास लगी भीषण आग, आग बुझाने के लिए बचाव कार्य जारी

वैष्‍णो देवी मंदिर के पास लगी भीषण आग, आग बुझाने के लिए बचाव कार्य जारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 08, 2021 05:50 pm IST,  Updated : Jun 08, 2021 05:50 pm IST

कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार में भीषण आग लगने की सूचना है। कालिका भवन के पास काउंटर नंबर दो के नजदीक आग लगी हुई है।

Massive fire near Vaishno Devi shrine in Katra- India TV Hindi
कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार में भीषण आग लगने की सूचना है। Image Source : TWITTER

जम्‍मू: कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार में भीषण आग लगने की सूचना है। कालिका भवन के पास काउंटर नंबर दो के नजदीक आग लगी हुई है। आग बुझाने के लिए बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि जहां आग लगी है उस स्थान से प्राकृतिक गुफा की दूरी तकरीबन सौ मीटर है। अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं आई है।

आग इतनी भीषण है कि उससे उठते धुएं को दूर से देखा जा सकता है। बताया जा रहा है शॉर्ट सर्किट होने के कारण काउंटिंग रूम में आग लगी है। थोड़ी देर में ही आग बढ़ गई। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है।

इस अग्निकांड में कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं मिल पाई है। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। बचाव कार्य जारी है।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत