बलिया: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्म दिवस के कार्यक्रम के दौरान हंगामा मच गया। मायावती के जन्म दिन को देश भर में बहुजन समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों ने हर्षोल्लास से मनाया। वहीं, बलिया में मंच पर आसीन बीडीएस कार्यकर्ता के साथ पार्टी के वरिष्ठ लोगो ने अपमान किया, जिससे क्षुब्ध होकर पुरे कार्यक्रम के दौरान अपने बात को रखने का प्रयास करती रही लेकिन पुरुष प्रधान समाज में उस महिला के बात को दबाने का भरपूर प्रयास किया गया।
मायावती के जन्मदिन पर मचा हंगामा
मुरादाबाद के अम्बेडकर पार्क में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। जैसे ही केक काटा गया, नेताओं के मौजूदगी में ही कार्यकर्ताओं ने लूट मचा दी। सारी मर्यादा भूल गए और किसी तरह केक हासिल करने के लिए धक्का-मुक्की शुरू कर दी। वही, दूसरी तरफ कंबल बांटने के दौरान भी छीना-झपटी शुरू हो गई। बीएसपी के कार्यकर्ता महिलाओं पर लात घुसे चलाते नज़र आए।
कंबल लेने के लिए छीना-झपटी
उधर मुजफ्फरनगर में भी बीएसपी सासंद, नेता और कार्यकर्ता अपने मुख्यालयों पर बहन जी का जन्मदिन मना रहे थे। 60 किलो का केक काटा गया था लेकिन भीड़ हजारों की तादाद में मौजूद थी। लिहाजा जब केक काटा गया, तो लूट मच गई लोग मुट्ठी भर-भर कर केक लूटने लगे।
अगली स्लाइड में देखे वीडियो-