नई दिल्ली: बुनियादी सुविधाओं को लेकर राजधानी में सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट्स डॉक्टर्स आज से हड़ताल पर जा रहे हैं। केंद्र सरकार, नगर निगम और दिल्ली के अंतर्गत आने वाले तमाम अस्पतालों के 15000 से ऊपर डॉक्टर सोमवार से अपनी सेवाएं देना बंद कर रहे हैं। इनकी हड़ताल के चलते देश की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर आ सकती है।
क्या है डॉक्टरों की मांग-
1. अस्पतालों में इलाज की बेहतर सुविधाएं मौजूद हों, मसलन सभी चिकित्सकीय उपकरण हर अस्पताल में होने चाहिए।
2. अस्पतालों में पीने का पानी और सभी तरह की दवाइयां होनी चाहिए।
3. साफ सफाई और डॉक्टरों को भी सुरक्षा मिलनी चाहिए।
क्या है डॉक्टरों का कहना-
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे डॉक्टरों का कहना है कि वो सरकार को अपनी तकलीफों की तरफ ध्यान दिलाना चाहते हैं। उनका कहना है कि वो अपनी मांगों के बारे में लिखित में ज्ञापन दे चुके हैं, हालांकि इसके लिए आश्वासन दिया गया है लेकिन इसके लिए कभी भी मीटिंग नहीं हुई है।