1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मेघालय में बस हादसा, 10 लोगों की मौत

मेघालय में बस हादसा, 10 लोगों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jan 26, 2016 01:49 pm IST,  Updated : Jan 26, 2016 01:49 pm IST

असम के हैलाकांडी जिले की ओर आ रही एक बस सोमवार देर रात मेघालय में एक पहाड़ी से नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई।

meghalaya accident- India TV Hindi
meghalaya accident

शिलांग: असम के हैलाकांडी जिले की ओर आ रही एक बस सोमवार देर रात मेघालय में एक पहाड़ी से नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस महानिरीक्षक जी.एच.पी. राजू ने बताया कि हादसे में घायल हुए 21 लोगों में से चार महिलाएं हैं।

सड़क हादसा मेघालय की राजधानी शिलांग से करीब 150 किलोमीटर दूर पूर्व में ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले के तोंगसेन में हुआ। निजी स्वामित्व वाली यह बस असम के गुवाहाटी से हैलाकांडी जा रही थी। यह सोमवार रात 100 मीटर नीचे एक खड्ड में जा गिरी।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा, "हमने 10 शव बरामद कर निकाल लिए हैं। इलाके में पीड़ितों की तलाश जा रही है। हमें आशंका है कि कुछ लोग बस के अंदर फंसे हुए हैं।" उन्होंने कहा कि घायलों को असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज और बाकियों को जिले के पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत