1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राकेश टिकैत बोले- बॉर्डर पर तैनात जवानों को होली साथ मनाने का दिया है न्यौता

राकेश टिकैत बोले- बॉर्डर पर तैनात जवानों को होली साथ मनाने का दिया है न्यौता

 Reported By: IANS
 Published : Mar 28, 2021 01:24 pm IST,  Updated : Mar 28, 2021 01:24 pm IST

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। ऐसे में किसान होली भी बॉर्डर पर ही मनाएंगे, इसके लिए किसानों की तरफ से तमाम तैयारियां की जा चुकीं है।

Rakesh Tikait- India TV Hindi
राकेश टिकैत बोले- बॉर्डर पर तैनात जवानों को होली साथ मनाने का दिया है न्यौता Image Source : PTI

गाजीपुर बॉर्डर: कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। ऐसे में किसान होली भी बॉर्डर पर ही मनाएंगे, इसके लिए किसानों की तरफ से तमाम तैयारियां की जा चुकीं है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत ने बॉर्डर पर तैनात दिल्ली और यूपी पुलिस के जवानों को होली साथ मनाने का न्यौता दिया है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बताया, हम होली बॉर्डर पर मौजूद जवानों, दिल्ली और यूपी पुलिस के साथ मनाएंगे, उनके लिए व्यवस्था कराएंगे और उनसे संपर्क कर होली एक साथ मनाने को कहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि, जब हिंदुस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर त्यौहार होते हैं तो बॉर्डर पर आदान प्रदान होता है तो यहां क्यों नहीं हो सकता? यदि नहीं होता हैं तो गाजीपुर बॉर्डर को पाकिस्तान बॉर्डर से भी ज्यादा खतरनाक मान रहें हैं।

क्या आप गाजीपुर बॉर्डर को पाकिस्तान और हिंदुस्तान का बॉर्डर मान रहें है? इस सवाल के जवाब में टिकैत ने कहा कि, बिल्कुल यदि जवान और पुलिस के लोग नहीं आ पाएंगे तो हम ये समझेंगे की सरकार किसानों से बात करना नहीं चाहती है। दिल्ली पुलिस के लोगों को न्यौता दिया जाएगा। वे भी घर से दूर ड्यूटी पर हैं। सभी लोग शाम के वक्त होली दहन के मौके पर यहां उपस्थित रहें।

होली मिलन समाराहों पर सरकार को भी न्यौता देंगे? इसपर राकेश टिकैत ने कहा कि, हम सिर्फ फोर्स के जवानों को न्यौता देंगे, सरकार को नहीं।

गाजीपुर बॉर्डर पर सुबह से ही होली के गीत गाए जा रहे हैं, वहीं ढोल की थाप भी सुनाई दे रही है। किसानों ने होलिका दहन के मौके पर कृषि कानूनों की प्रितिलिपियां जलाने की बात कही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत