1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना

 Written By: IANS
 Published : Apr 02, 2015 12:40 pm IST,  Updated : Apr 02, 2015 12:45 pm IST

शिमला: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में इस सप्ताहांत में भारी बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, "हिमालय क्षेत्र और इसके आसपास के मैदानी

- India TV Hindi

शिमला: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में इस सप्ताहांत में भारी बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, "हिमालय क्षेत्र और इसके आसपास के मैदानी इलाकों में चार अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिससे मध्य और निचली पहाड़ियों में अधिक बारिश होगी।"

अधिकारी ने कहा कि शिमला, कुफरी, नारकंडा, मनाली और धर्मशाला में भारी बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि की संभावनाएं हैं।

शिमला में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस, मनाली में 1.8 डिग्री और धर्मशाला में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन कस्बों में 10.3 मिलीमीटर, 43 मिलीमीटर और 16.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत