1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयरफोर्स का MiG-21 Bison दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में ग्रुप कैप्टन का निधन

एयरफोर्स का MiG-21 Bison दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में ग्रुप कैप्टन का निधन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2021 01:55 pm IST,  Updated : Mar 17, 2021 02:07 pm IST

एयरफोर्स के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है, इंडियन एयरफोर्स की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार उनका MiG-21 Bison लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है और उस दुर्घटना में ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता का निधन हो गया है।

नई दिल्ली: एयरफोर्स के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है, इंडियन एयरफोर्स की तरफ से दी गई जानका- India TV Hindi
एयरफोर्स का MiG-21 Bison दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में ग्रुप कैप्टन का निधन Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: एयरफोर्स के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है, इंडियन एयरफोर्स की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार उनका  MiG-21 Bison लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है और उस दुर्घटना में ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता का निधन हो गया है। एयरफोर्स के अनुसार हादसा बुधवार सुबह उस समय हुआ जब मध्य  भारत के एयरबेस से ग्रुप कैप्टन ने अपने लड़ाकू विमान के साथ ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी।

इस हादसे पर एयरफोर्स ने अपने ग्रुप कैप्टन के निधन पर शोक जताया है और कहा है कि दुख की इस घड़ी में पूरा एयरफोर्स परिवार उनके परिवार के सदस्यों के साथ खड़ा है। एयरफोर्स ने इस दुर्घटना की जांच और हादसे की वजह का पता करने के लिए कोर्ट इंक्वायरी के आदेश दिए हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत