1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: डोडा में मिनी बस खड्ड में गिरी, हादसे में 5 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर: डोडा में मिनी बस खड्ड में गिरी, हादसे में 5 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2021 04:48 pm IST,  Updated : Apr 12, 2021 04:48 pm IST

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार को एक मिनी बस के सड़क से फिसल कर गहरे खड्ड में गिर जाने से उसमें सवार 5 यात्रियों की मौत हो गई तथा 6 अन्य जख्मी हो गए।

जम्मू-कश्मीर: डोडा में मिनी बस खड्ड में गिरी, हादसे में 5 लोगों की मौत- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर: डोडा में मिनी बस खड्ड में गिरी, हादसे में 5 लोगों की मौत Image Source : FILE PHOTO

डोडा। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार को एक मिनी बस के सड़क से फिसल कर गहरे खड्ड में गिर जाने से उसमें सवार 5 यात्रियों की मौत हो गई तथा 6 अन्य जख्मी हो गए। ये जानकारी डोडा उपायुक्त ने दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा डोडा जिला शहर से 42 किलोमीटर दूर प्याकुल गांव के पास ठठरी-गंडोह सड़क पर हुआ है। 

एक अधिकारी ने बताया कि बस में कम से कम 20 सवारियां सवार थीं। उन्होंने बताया कि बचावकर्ताओं ने अब तक 5 शवों को निकाला है तथा उन्हें 6 जख्मी मिले हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और मामले की अधिक जानकारी का इंतजार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।