1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में बम होने की फर्जी सूचना मिलने के बाद विधायक हॉस्टल को खाली कराया गया

मुंबई में बम होने की फर्जी सूचना मिलने के बाद विधायक हॉस्टल को खाली कराया गया

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 29, 2020 10:41 am IST,  Updated : Sep 29, 2020 10:41 am IST

दक्षिण मुंबई में एक विधायक हॉस्टल में बम रखे होने संबंधी फोन आने के बाद पुलिस ने इमारत को खाली करा दिया। उन्होंने बताया कि परिसर में तलाशी के बाद हालांकि कोई बम नहीं मिला और फोन कॉल फर्जी निकला।

मुंबई में बम होने की...- India TV Hindi
मुंबई में बम होने की फर्जी सूचना मिलने के बाद विधायक हॉस्टल को खाली कराया गया Image Source : PTI

मुंबई: दक्षिण मुंबई में एक विधायक हॉस्टल में बम रखे होने संबंधी फोन आने के बाद पुलिस ने इमारत को खाली करा दिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिसर में तलाशी के बाद हालांकि कोई बम नहीं मिला और फोन कॉल फर्जी निकला। अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात को हुई जब एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर कहा कि राज्य सचिवालय के पास स्थित आकाशवाणी विधायक हॉस्टल के अंदर बम रखा गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और हॉस्टल में रह रहे करीब 150 लोगों को बाहर निकाला गया। बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) ने खोजी कुत्ते के साथ मंगलवार तड़के तक इमारत में सघन तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारी ने बताया कि हालांकि, पुलिस और बीडीडीएस टीम को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और फोन कॉल फर्जी निकला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत