1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आयरलैंड में मोदी-मोदी के नारे, बच्चों ने पढ़ें श्लोक

आयरलैंड में मोदी-मोदी के नारे, बच्चों ने पढ़ें श्लोक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 23, 2015 07:59 pm IST,  Updated : Sep 25, 2015 08:51 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयरलैंड की राजधानी डबलिन पहुंचकर भारतीय समुदाय के लोगों से बात की। यहां पहुंचने पर स्थानीय बच्चों ने मोदी के सामने संस्कृत श्लोकों का पाठ किया। इससे पहले मोदी

आयरलैंड में मोदी-मोदी...- India TV Hindi
आयरलैंड में मोदी-मोदी के नारे, बच्चों ने पढ़ें श्लोक

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयरलैंड की राजधानी डबलिन पहुंचकर भारतीय समुदाय के लोगों से बात की। यहां पहुंचने पर स्थानीय बच्चों ने मोदी के सामने संस्कृत श्लोकों का पाठ किया। इससे पहले मोदी ने आयरलैंड के प्रधानमंत्री एंडा कैनी के साथ एक साझा बयान जारी किए था, जिसमें मोदी ने आयरलैंड के साथ मजबूत रिश्तों पर चर्चा की थी। मोदी ने यहां पर बच्चों के संस्कृत में श्लोक पढ़ने का भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें यह सुनकर अच्छा लगा, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत में ऐसा हुआ होता तो इसका अलग मतलब निकाल लिया जाता। आपको बता दें आयरलैंड में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में स्वागत गीत के तौर पर बच्चों ने संस्कृत में श्लोक पढ़ने की तैयारी की थी। इसके लिए मोदी ने इन बच्चों के शिक्षकों की सराहना भी की।

मोदी क्या क्या बोले-

  • मुझे बताया गया कि करीब 60 साल के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री यहां आया है।
  • आजादी हमारी सांझी विरासत है।
  • हमने आयरिश पीएम के साथ खुलकर बात की है।  
  • आयरिश बच्चों ने संस्कृत में स्वागत गीत सुनाया। मैं इन बच्चों के शिक्षकों को धन्यवाद अदा करता हूं।
  • अगर यह सब कुछ भारत में हुआ होता तो सेक्युलरिज्म पर काफी सारे सवाल खड़े कर दिए जाते।
  • आज पूरे विश्व में भारत के विकास की चर्चा होती है। 21वीं सदी एशिया की सदी ये पूरे विश्व ने मान लिया है।  
  • हमने मूल्यों को साझा किया है और यह इतिहास में भी झलकता है।
  • आज सब कह रहे हैं कि ब्रिक्स में अगर कोई ताकतवर है तो वो ‘आई’ है।
  • देश की 65 फीसदी आबादी 35 साल से कम आयु की है। भारत युवा है और हम इसी इसी युवा ताकत के दम पर खड़े हैं।  
  • अभी किसी भारतीय को सिर झुकाने के दिन नहीं है।
  • आपको भरोसा दिलाता हूं कि अब किसी भारतीय पीएम को भारत आने में 60 साल नहीं लगेंगे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत