1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सिंगापुर से नगर प्रबंधन सीख सकता है भारत : मोदी

सिंगापुर से नगर प्रबंधन सीख सकता है भारत : मोदी

 Written By: IANS
 Published : May 20, 2015 11:13 pm IST,  Updated : May 20, 2015 11:17 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत नगर प्रबंधन के क्षेत्र में सिंगापुर के अनुभव से काफी कुछ लाभ उठा सकता है। प्रधानमंत्री ने भारत और सिंगापुर के बीच रणनीतिक वार्ताकारों

सिंगापुर से नगर...- India TV Hindi
सिंगापुर से नगर प्रबंधन सीख सकता है भारत : मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत नगर प्रबंधन के क्षेत्र में सिंगापुर के अनुभव से काफी कुछ लाभ उठा सकता है। प्रधानमंत्री ने भारत और सिंगापुर के बीच रणनीतिक वार्ताकारों से मुलाकात की तथा सिंगापुर से नगर प्रबंधन के लिए मानव संसाधन तैयार करने के लिए क्षमता निर्माण में सहयोग मांगा।


प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, टॉमी कोह की संयुक्त अध्यक्षता में वार्ताकारों ने केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट शहर के निर्माण के लिए की गई पहल की सराहना की।

विज्ञप्ति के अनुसार, "वार्ताकारों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत नगर प्रबंधन, नगर विकास एवं नगर प्रशासन के क्षेत्र में सिंगापुर की विशेषज्ञता का लाभ लेना चाहेगा। उन्होंने सिंगापुर से नगर प्रबंधन और नगर प्रशासन के लिए मानव संसाधान तैयार करने के लिए क्षमता निर्माण में सहयोग की मांग भी की।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत