1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: साउदी से लौटी महिला से संपर्क में आए डॉक्टर समेत 5 लोग कोरोना पॉजिटिव, इलाज कराने आए 800 लोग क्वारंटाइन

दिल्ली: साउदी से लौटी महिला से संपर्क में आए डॉक्टर समेत 5 लोग कोरोना पॉजिटिव, इलाज कराने आए 800 लोग क्वारंटाइन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2020 11:30 am IST,  Updated : Mar 26, 2020 11:33 am IST

घातक कोरोना वायरस कितनी तेजी से तांडव मचा रहा है इसका एक उदाहरण राजधानी दिल्ली से सामने आया है।

Corona virus - India TV Hindi
Corona virus  Image Source :

घातक कोरोना वायरस कितनी तेजी से तांडव मचा रहा है इसका एक उदाहरण राजधानी दिल्ली से सामने आया है। यहां मोहल्ला क्लीनिक में इलाज करने वाला डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अब इस डॉक्टर के संपर्क में आए 800 लोगों को क्वारेंटीन किया गया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में डॉक्टर समेत 5 नए मामले सामने आए हैं, जिन्हें मिलाकर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। पूरे देश में किस राज्‍य में कितने कोरोना वायरस के हैं मामले, देखने के लिए करें क्लिक

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि पिछले दिनों साउदी अरब से वापस आई महिला के संपर्क में आए 4 लोग और एक डॉक्टर कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। यह डॉक्टर मोहल्ला क्लीनिक में लोगों का इलाज करता है। अब इस डॉक्टर से इलाज के लिए संपर्क में आए 800 लोगों को क्वारेंटीन किया गया है। जैन ने बताया कि इस डॉक्टर की पत्नी और बेटी भी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई है। 

जानिए कैसे महिला ने फैलाया कोरोना वायरस 

बता दें कि दिल्ली के दिलशाद गार्डन में एक महिला 19 फरवरी को सऊदी अरब गई थी। यह महिला 10 मार्च को 19 साल के बेटे के साथ दिल्ली लौटी थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला के भाई ने उसे रिसीव किया। दो दिन बाद महिला को खांसी की शिकायत होती है और पहले नजदीक के एक डॉक्टर से दिखाने के बाद 15 मार्च को उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। 17 मार्च को उसे कोरोना पॉजिटिव केस पाया गया। इस महिला के भाई-मां को 20 मार्च को पॉजिटिव पाया गया। 21 मार्च को उसकी दो बेटियां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत