1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Morari Bapu in Aap Ki Adalat: राम मंदिर और हनुमान जी की जात पर ‘आप की अदालत’ में क्या बोले मुरारी बापू?

Morari Bapu in Aap Ki Adalat: राम मंदिर और हनुमान जी की जात पर ‘आप की अदालत’ में क्या बोले मुरारी बापू?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 18, 2019 03:21 pm IST,  Updated : Jan 18, 2019 05:21 pm IST

मुरारी बापू से ये भी पूछा गया कि जिस राम के नाम पर वे इतने बड़े बने हैं उस राम के मंदिर के लिए उन्होंने क्या किया?

Morari Bapu in Aap Ki Adalat- India TV Hindi
Morari Bapu in Aap Ki Adalat

नई दिल्ली। ‘आप की अदालत’ में इस शनिवार विख्यात कथा वाचक मुरारी बापू कटघरे में बैठकर इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का जवाब देंगे। हाल के दिनों में मुरारी बापू जिन मुद्दों को लेकर चर्चा में रहे हैं उन सभी मुद्दों पर उनसे सवाल पूछे गए हैं।

‘आप की अदालत’ के कटघरे में मुरारी बापू से पूछा गया कि नए साल के मौके पर उन्होंने क्यों कहा ‘जियो और पियो’? मुरारी बापू ने हाल ही में अयोध्या में गणिकाओं को आमंत्रित किया था, इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने इसपर भी उनसे सवाल किए। मुरारी बापू से ये भी पूछा गया कि जिस राम के नाम पर वे इतने बड़े बने हैं उस राम के मंदिर के लिए उन्होंने क्या किया? हाल ही में मुरारी बापू ने हनुमान जी की जात पूछने वालों पर सवाल उठाया था, ‘आप की अदालत’ के कटघरे में उनसे हनुमान की जात पर भी सवाल पूछे गए। इन तमाम सवालों पर मुरारी बापू के जवाब जानने के लिए शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर देखिए ‘आप की अदालत’।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत