1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सावधान! आज बढ़े कोरोना के एक्टिव केस, नए मरीजों की संख्या रिकवर मामलों से ज्यादा

सावधान! आज बढ़े कोरोना के एक्टिव केस, नए मरीजों की संख्या रिकवर मामलों से ज्यादा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 26, 2021 09:58 am IST,  Updated : Jul 26, 2021 09:58 am IST

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 39 हजार 361 नए मरीज सामने आए हैं जबकि ठीक होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 35 हजार 968 है। 

more daily covid cases reported than cured cases across india  सावधान! आज बढ़े कोरोना के एक्टिव केस,- India TV Hindi
सावधान! आज बढ़े कोरोना के एक्टिव केस, नए मरीजों की संख्या रिकवर मामलों से ज्यादा Image Source : PTI

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर धीमी जरूर पड़ी है लेकिन अभी भी देशवासियों को पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए मामलों और ठीक होने वाले कोरोना मरीजों के बीच का अंतर है 3393 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 39 हजार 361 नए मरीज सामने आए हैं जबकि ठीक होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 35 हजार 968 है। इस दौरान 416 मौतों के मामले भी दर्ज किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में अबतक कोरोना के कुल 3 करोड़ 14 लाख 11 हजार 262 है। इन मरीजों में से 3 करोड़ 5 लाख 79 हजार 106 कोरोना से उबरने में सफल रहे हैं। पिछले साल से अबतक कोरोना की वजह से 4 लाख 20 हजार 967 लोग मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इस वक्त देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 4 लाख 11 हजार 189 है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत