1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश में फिर झूमकर बरस सकते हैं बादल

उत्तर प्रदेश में फिर झूमकर बरस सकते हैं बादल

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 01, 2017 07:21 pm IST,  Updated : Aug 01, 2017 07:21 pm IST

उत्तर प्रदेश में आज कुछ हिस्सों में बारिश हुई और कल भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

UP rain- India TV Hindi
UP rain

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज कुछ हिस्सों में बारिश हुई और कल भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। 

आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी मानसून की स्थिति सामान्य है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के पश्चिमी भागों में कई स्थानों पर जबकि पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर बारिश हुई। इस दौरान मुहम्मदाबाद और बिजनौर में छह-छह सेंटीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा वाराणसी, बरेली तथा चंदौली में पांच-पांच सेंटीमीटर, मुहम्मदी, चुनार, सहसवान, बागपत तथा अतरौली में चार-चार, राजघाट, नवाबगंज, कायमगंज, नजीबाबाद, नरौरा, हमीरपुर तथा मवाना में तीन-तीन सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गयी। 

अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में अनेक स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान है। हालांकि बारिश का यह दौर लम्बा चलने की उम्मीद नहीं है। राजधानी लखनउु तथा आसपास के कुछ इलाकों में आज झमाझम बारिश हुई। 

इस बीच, केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक घाघरा, शारदा, गंगा, यमुना और राप्ती नदियां कई स्थानों पर उफनाई हुई हैं। शारदा नदी पलियाकलां में जबकि घाघरा नदी एल्गिनब्रिज में खतरे के निशान से उुपर बह रही है। घाघरा नदी अयोध्या और तुर्तीपार में, शारदा नदी शारदानगर में, राप्ती नदी बलरामपुर में, गंगा नदी फतेहगढ़ और नरोरा में तथा यमुना नदी मावी में खतरे के निशान के नजदीक बह रही हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत