1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने पर पांच हजार से अधिक लोगों को पृथक किया गया है: स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे

कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने पर पांच हजार से अधिक लोगों को पृथक किया गया है: स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2020 08:24 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 08:24 pm IST

महराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा है कि प्रदेश में पांच हजार से अधिक लोगों को अबतक पृथक रखा गया है क्योंकि वे लोग कोरोना वायरस से प्रभावित 162 मरीजों के संपर्क में आये थे।

कोरोना संक्रमितों के...- India TV Hindi
कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने पर पांच हजार से अधिक लोगों को पृथक किया गया है: स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे Image Source : PTI

मुंबई: महराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा है कि प्रदेश में पांच हजार से अधिक लोगों को अबतक पृथक रखा गया है क्योंकि वे लोग कोरोना वायरस से प्रभावित 162 मरीजों के संपर्क में आये थे। टोपे ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि प्रदेश में पांच हजार 343 लोगों की पहचान अधिक जोखिम वाले कोरोना संदिग्ध के तौर पर की गयी है क्योंकि ये लोग 162 कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आये थे। 

टोपे ने कहा, ‘‘हमने उच्च जोखिम वाले इन संदिग्धों को पृथक रखा है क्योंकि उनके संक्रमित होने अथवा कोरोना वायरस के संक्रमण के वाहक होने की आशंका है।’’ मंत्री ने कहा कि इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि आने वाले दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण से और लोगों के संक्रमित होंगे । उन्होंने कहा कि इन लोगों की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग के चार हजार कर्मियों को तैनात किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत