1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मप्र में मोबाइल ऐप्लिेकशन से लगेगी सरकारी शिक्षकों की हाजिरी

मप्र में मोबाइल ऐप्लिेकशन से लगेगी सरकारी शिक्षकों की हाजिरी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 23, 2015 11:35 am IST,  Updated : Jun 23, 2015 11:37 am IST

इंदौर: मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के अपने काम से गायब रहने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिये GPS आधारित एंड्राइड मोबाइल ऐप्लिेकेशन से उनकी उपस्थिति दर्ज करने की कवायद शुरू हो गयी

मप्र में मोबाइल...- India TV Hindi
मप्र में मोबाइल ऐप्लिेकशन से लगेगी सरकारी शिक्षकों की हाजिरी

इंदौर: मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के अपने काम से गायब रहने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिये GPS आधारित एंड्राइड मोबाइल ऐप्लिेकेशन से उनकी उपस्थिति दर्ज करने की कवायद शुरू हो गयी है। यह प्रयोग पिछले साल इंदौर संभाग में शुरू किया गया था जिसे अब पूरे सूबे में अपनाया जा रहा है।

    
इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) संजय दुबे ने आज यहां शिक्षा और आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक में कहा, राज्य सरकार ने इंदौर संभाग के ई..अटेंडेंस के अभिनव प्रयोग को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया है। अब पूरे प्रदेश में शिक्षकों की उपस्थिति GPS आधारित एंड्राइड मोबाइल ऐप्लिकेशन से दर्ज की जायेगी।
    
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि इंदौर संभाग में करीब 95 प्रतिशत शिक्षक ई..अटेंडेंस के प्रयोग से जुड़ गये हैं। धार और बुरहानपुर जैसे जिलों में तो लगभग सभी शिक्षक एंड्राइड मोबाइल ऐप्लिकेशन के जरिये अपनी हाजिरी दर्ज करा रहे हैं। दुबे ने बताया कि इस ऐप्लिेकशन के जरिये शिक्षक अपनी छुट्टी के आवेदन भी भेज सकते हैं और अपनी छुट्टी ऑनलाइन ही मंजूर करा सकते हैं।
    
उन्होंने कहा, इंदौर संभाग में जीपीएस आधारित एंड्राइड मोबाइल ऐप्लिकेशन के प्रयोग से शिक्षा की गुणवाा में सुधार दिखायी दिया है। हम एक जुलाई से संभाग में शिक्षकों के लिये इस ऐप्लिेकशन को अनिवार्य करने जा रहे हैं।
    
इंदौर संभाग के आयुक्त की अगुवाई में प्रशासन ने स्कूली शिक्षकों की ई..उपस्थिति के लिये जीपीएस आधारित विशेष एंड्राइड मोबाइल ऐप्लिेेशन ई..एटेंडेंस एमपी पिछले साल विकसित कराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत