1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी की हलात स्थिर, लखनऊ पीजीआई में भर्ती, बांदा जेल में आया था हार्ट अटैक

मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी की हलात स्थिर, लखनऊ पीजीआई में भर्ती, बांदा जेल में आया था हार्ट अटैक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 09, 2018 01:37 pm IST,  Updated : Jan 09, 2018 11:30 pm IST

बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्‍तार अंसारी और उनकी पत्‍नी को दिल का दौरा पड़ गया है जिसके बाद उनको ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। लेक‌िन हालत में कोई सुधार नहीं होने के बाद दोनों को लखनऊ रेफर कर द‌िया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

Mukhtar-Ansari-and-his-wife-suffer-heart-attack-in-Banda-jail- India TV Hindi
बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी को पड़ा दिल का दौरा, दोनों की हालत गंभीर

बांदा : बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्‍तार अंसारी और उनकी पत्‍नी को दिल का दौरा पड़ गया है जिसके बाद उनको ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। लेक‌िन हालत में कोई सुधार नहीं होने के बाद दोनों को लखनऊ रेफर कर द‌िया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

अंसारी को बांदा जेल में दिल का दौरा पड़ा, आज उनकी पत्‍नी उनसे मिलने के लिए बांदा जेल गई थी और इस मुलाकात के दौरान मुख्‍तार अंसारी की तबीयत खराब हो गई।सुबह मुलाकात के दौरान दिल का दौरा पड़ा बताया जा रहा है कि बांदा जेल में बंद मुख्‍तार अंसारी की तबीयत कुछ रोज से खराब चल रही थी और आज सुबह उनकी पत्‍नी मुलाकात करने के लिए गई हुई थी और इस दौरान उनको दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

परिवार का आरोप, जेल की चाय पीने के बाद बिगड़ी दोनों की तबियत

वहीं, मुख्तार अंसारी के परिवार ने बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मुख्तार अंसारी को चाय के साथ कुछ दिया गया है। चाय पीने के बाद अंसारी की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि यूपी के जेल मंत्री ने मुख्तार अंसारी के परिवार के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

मुख्‍तार अंसारी की पत्‍नी को भी दिल का दौरा पड़ा

मुख्‍तार अंसारी जब अपनी पत्‍नी से जेल में मुलाकात कर रहे थे तो चाय पीने के दौरान उनको दिल का दौरा पड़ा और उनकी तबीयत को खराब होते देख उनकी पत्‍नी को भी सदमा लगा और उनको भी दिल का दौरा पड़ गया जिसके बाद प्रशासन ने दोनों लोगों को इलाज के लिए हॉसिपटल में भर्ती कराया है। डॉक्‍टरों को कहना है कि उनकी पत्‍नी को सदमे के चलते हार्ट अटैक आया है।

Video: बांदा जेल में मुख्‍तार अंसारी को पड़ा दिल का दौरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत