1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की तबियत बिगड़ी, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की तबियत बिगड़ी, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 10, 2019 11:00 pm IST,  Updated : Jun 10, 2019 11:49 pm IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Mulayam Singh Yadav - India TV Hindi
Mulayam Singh Yadav File Photo

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुगर की बिमारी बढ़ने की वजह से उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत लखनऊ से दिल्ली लाया गया और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य की पूरी निगरानी की जा रही है।

इससे पहले लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बीमार चल रहे  मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके लखनऊ स्थित आवास गये और उनका हालचाल पूछा। मुलायम को रविवार रात ब्लड शुगर बढ़ जाने के बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 79 वर्ष के हैं। मुलाकात के दौरान, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, अखिलेश के पुत्र अर्जुन, पुत्री टीना और मुलायम के भाई शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत