1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई हमले में बुरी तरह टूट गए थे, 6 महीने तक लड़खडाती रही जुबान

मुंबई हमले में बुरी तरह टूट गए थे, 6 महीने तक लड़खडाती रही जुबान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 02, 2015 04:05 pm IST,  Updated : Dec 02, 2015 04:05 pm IST

मुंबई: टाटा समूह के संस्थापक रतन टाटा ने एक प्रोग्राम में कहा कि मुंबई में हुए 26/11 हमले के बाद उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि वो 6 महीने तक ठीक से बोल

मुंबई हमले में बुरी...- India TV Hindi
मुंबई हमले में बुरी तरह टूट गए थे रतन टाटा

मुंबई: टाटा समूह के संस्थापक रतन टाटा ने एक प्रोग्राम में कहा कि मुंबई में हुए 26/11 हमले के बाद उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि वो 6 महीने तक ठीक से बोल भी नहीं पाए थे। इस बड़े हमले ने उनके जीवन को बिल्कुल बदल कर रख दिया था। गौरतलब है कि मुंबई हमले में पाकिस्तान से आए कुछ बंदूकधारियों ने मुंबई की शान कहे जाने वाले ताज होटल में खूब कोहराम मचाया था।

रतन ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस घटना ने उन्हें इतना आहत किया कि कुछ दिनों तक जब भी वो बात करते थे उनकी आवाज कांपती थी। 26/11 हमले में आंतकियों ने ताज होटल को निशाना बनाया था। यह होटल टाटा ग्रुप चलाता है और टाटा फैमिली को इस होटल से बहुत लगाव है।

प्रोग्राम में रतन टाटा ने बताया कि मैं रोज शाम को हमले से पीड़ित लोगों से मिलने अस्पताल जाया करता था। वहां उन लोगों की हालात इतने खराब थे मुझे डर लगता था। रतन ने कहा कि मैने उस हमले को करीब से देखा है जिसकी वजह से में काफी सेन्सटिव हो गया हूं। उस हमले में ऐसे लोग थे जो बुरी तरह से घायल हुए थे। लेकिन उन लोगों के पास इलाज कराने तक के भी पैसे नहीं थे इसके लिए मैने एक अस्पताल खोला और उन लोगों की मदद की। ऐसा हमला मैने कभी नहीं देखा था और जब यह हमला हुआ तो इसने मुझे झकझोर कर रख दिया।

प्रोग्राम में एक बच्चे ने उनसे पूछा कि अगर कभी आपको किसी के साथ चाय पीनी हो तो आप किस नेता के साथ चाय पीना पसंद करेंगे। इस पर रतन टाटा ने कहा कि उन्होंने मोदी के साथ न केवल चाय पी है बल्कि पतंग भी उड़ाई है। रतन ने कहा कि मोदी की ही वजह से हम गुजरात में नैनो का प्रोजेक्ट केवल तीन दिन में शुरू कर पाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत