1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. टिक-टॉक पर पुलिस पर की अपमानजनक टिप्पणी, मुंबई के डोंगरी से दो युवक गिरफ्तार

टिक-टॉक पर पुलिस पर की अपमानजनक टिप्पणी, मुंबई के डोंगरी से दो युवक गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 19, 2020 09:46 am IST,  Updated : Apr 19, 2020 09:46 am IST

मुम्बई की डोंगरी पुलिस ने दो टिक टॉक स्टार को गिरफ्तार किया है। ये दोनों वीडियो एप टिकटॉक पर पुलिस का मजाक उड़ा रहे थे।

Tik tok Stars Arrested- India TV Hindi
Tik tok Stars Arrested

मुम्बई की डोंगरी पुलिस ने दो टिक टॉक स्टार को गिरफ्तार किया है। ये दोनों वीडियो एप टिकटॉक पर पुलिस का मजाक उड़ा रहे थे। बताया जा रहा है कि इन युवकों के टिकटॉक पर बड़ी संख्या में फॉलोअर हैं। ये दोनों एक बॉलीवुड फिल्म के डायलॉग पर एक्टिंग कर पुलिस का मजाकर उड़ा रहे थे। जब यह वीडियो वायरल हो गया तो पुलिस हरकत में आई और इन दोनों को डोंगरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि कल ही मुंबई पुलिस ने अभिनेता एजाज खान (Ajaz khan) को भी गिरफ्तार किया था। एजाज खान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और लॉक डाउन के नियमों का पालन न करने का मामला मुंबई के खार पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। एजाज खान पर IPC की धारा 188, 153A, 121,117 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस के अधिकारी ने कहा, “एजाज खान को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए और अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत