1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मिर्जापुर स्टाइल में बोली मुंबई पुलिस, 'नियम सेम होगा'

मिर्जापुर स्टाइल में बोली मुंबई पुलिस, 'नियम सेम होगा'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 07, 2020 10:45 am IST,  Updated : Oct 07, 2020 10:55 am IST

लॉकडाउन के नियमों में दी गई ढील के कारण कुछ लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस ने बड़े ही क्रिएटिव तरीके से लोगों को संदेश दिया है।

मिर्जापुर स्टाइल में बोली मुंबई पुलिस, 'नियम सेम होगा'- India TV Hindi
मिर्जापुर स्टाइल में बोली मुंबई पुलिस, 'नियम सेम होगा' Image Source : TWITTER

मुंबई: लॉकडाउन के नियमों में दी गई ढील के कारण कुछ लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस ने बड़े ही क्रिएटिव तरीके से लोगों को संदेश दिया है। मुंबई पुलिस ने अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'मिर्जापुर' के स्टाइल में लोगों को मैसेज दिया कि लॉकडाउन के नियमों में ढील होने के बाद भी आपको सावधानियां बरतनी होंगी।

मुंबई पुलिस का ट्वीट

मुंबई पुलिस ने ट्वीट में लिखा, "वह- अब जब लॉकडाउन में ढील बरती जा रही है, तो क्या हम COVID-19 से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियां कम कर देनी चाहिए?" इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने फोटो शेयर किया, जिसमें अभिनेता पंकज त्रिपाठी कुर्सी पर बैठे हैं और फोटो पर लिखा है "नियम सेम होगा"।

रिकवरी की दर 85.01 प्रतिशत

गौरतलब है कि देश में हाल के दिनों में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में लगातार कमी आ रही है और साथ में नए केस भी पहले के मुकाबले कम सामने आ रहे हैं। यही वजह है कि देश में अब कोरोना वायरस से रिकवरी की दर में लगातार सुधार हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों को देखें तो कोरोना वायरस से रिकवरी की दर 85.01 प्रतिशत तक आ गई है।

देश में 72049 नए केस मिले

कोरोना के नए मामले आने का सिलसिला पहले के मुकाबले कुछ कम हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 72049 नए मामले आए हैं और अब देश में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 6757131 तक पहुंच गया है। हालांकि इसें अधिकतर संख्या कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की है। 

82203 और लोग ठीक हुए

कोरोना से लोगों के ठीक होने की रफ्तार पहले से बेहतर हुई है, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कुल 82203 लोग ठीक हुए हैं और अबतक देशभर में कुल 57,44,693 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 85.01 प्रतिशत तक पहुंच गया है। एक्टिव मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 11140 घटकर 907883 तक पहुंच गई है। 

मंगलवार को देश में 11.99 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए

कोरोना मरीजों की पहचान के लिए देशभर में लगातार टेस्टिंग हो रही है, मंगलवार को देशभर में 11.99 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं। देश में कुल कोरोना वायरस टेस्टिंग का आंकड़ा अब बढ़कर 8.22 करोड़ को पार कर चुका है। दुनियाभर में अमेरिका के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट हो रहे हैं।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत