1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ से 22 लोगों की मौत, जानिए मरने वालों के नाम

मुंबई में फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ से 22 लोगों की मौत, जानिए मरने वालों के नाम

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 29, 2017 03:59 pm IST,  Updated : Sep 29, 2017 04:00 pm IST

मुंबई में एल्फिंस्टन रोड और परेल उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज पर आज सुबह के व्यस्त समय पर मची भगदड़ में कम से कम 22 लोग मारे गये हैं

mumbai stampede- India TV Hindi
mumbai stampede

मुंबई: मुंबई में एल्फिंस्टन रोड और परेल उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज पर आज सुबह के व्यस्त समय पर मची भगदड़ में कम से कम 22 लोग मारे गये हैं जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर हुआ। उस वक्त बारिश हो रही थी और फुटओवर ब्रिज पर खासी भीड़ थी। पुलिस को संदेह है कि फुटओवर ब्रिज के पास तेज आवाज के साथ हुए शॉट सर्किट के कारण लोगों में दहशत फैल गयी और वह भागने लगे। इसी कारण भगदड़ मच गयी।

ये भी पढ़ें

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के अनुसार, परेल के केईएम अस्पताल में अभी तक 22 शव लाये गये हैं। निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

कुछ मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है और उनमें से कुछ के नामों की लिस्ट जारी की गई है।

मृतकों के नाम-

list of dead bodied
list of dead bodied

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत