1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुस्लिम धर्मगुरू ने की कोरोना से 50 करोड़ भारतीयों की मौत की ख्वाहिश, हुगली में केस दर्ज

मुस्लिम धर्मगुरू ने की कोरोना से 50 करोड़ भारतीयों की मौत की ख्वाहिश, हुगली में केस दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 03, 2020 02:39 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 02:40 pm IST

पश्चिम बंगाल के मुस्लिम धर्मगुरु अब्बास सिद्दीकी पर पुलिस केस दर्ज किया है। इस धर्मगुरु का वीडियो वायरल हो रहा है।

corona virus- India TV Hindi
corona virus

पश्चिम बंगाल के मुस्लिम धर्मगुरु अब्बास सिद्दीकी पर पुलिस केस दर्ज किया है। इस धर्मगुरु का वीडियो वायरल हो रहा है। एक आरोप है कि इस वीडियो में अब्बास सिद्दीकी कोरोना वायरस के चलते करोड़ों भारतीयों की मौत की ख्वाहिश कर रहा है। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने सिद्दीकी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

यह वायरस वीडियो पिछले महीने 25 मार्च का बताया जा रहा है। इस वीडियो में अब्बास सिद्दीकी लोगों के बीच तकरीर दे रहा है। इसमें वह अपने समर्थकों और अनुयायियों को कह रहे हैं कि कोरोना वायरस से हिंदुस्तान में 10, 20, 50 करोड़ लोग मर जाएं। इस ख्वाहिश को अल्लाह कबूल करें। 

बता दें कि अब्बास सिद्दीकी पश्चिम बंगाल के बड़े धार्मिक केंद्र फुरफुरा शरीफ से जुड़े हुए हैं। फुरफुरा शरीफ में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी मुसलमान आते हैं। सूत्रों के अनुसार सिद्दीकी अगले साल राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में भी किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत