1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सबका साथ सबका विकास में मुस्लिम महिलाओं को भी जोड़ें: इन्द्रेष कुमार

सबका साथ सबका विकास में मुस्लिम महिलाओं को भी जोड़ें: इन्द्रेष कुमार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 04, 2015 07:02 am IST,  Updated : Dec 04, 2015 07:02 am IST

जयपुर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेता इंन्द्रेष कुमार ने कहा कि मुस्लिम समाज की महिलाओं को सबका साथ सबका विकास मुहिम से जोड़ने की आवश्यकता है, जिससे वे समाज में आत्मनिर्भर हो सके। इन्द्रेष

'सबका साथ सबका विकास...- India TV Hindi
'सबका साथ सबका विकास में मुस्लिम महिलाओं को भी जोड़ें'

जयपुर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेता इंन्द्रेष कुमार ने कहा कि मुस्लिम समाज की महिलाओं को सबका साथ सबका विकास मुहिम से जोड़ने की आवश्यकता है, जिससे वे समाज में आत्मनिर्भर हो सके। इन्द्रेष कुमार ने यह बात अजमेर में आयोजित मुस्लिम महिलाओं की कांफ्रेस को मुख्य अतिथि के तौर पर सम्बोधित के दौरान कही।

कांफ्रेस की आयोजक रेषमा हुसैन ने बताया कि अजमेर में आयोजित कांफ्रेस में मुस्लिम महिलाओं की शिक्षा, रोजगार, घरेलू हिंसा सहित अन्य मुद्दो पर चर्चा करने के लिए देश के 23 राज्यों से लगभग सात हजार महिलाओं ने भाग लिया। हुसैन ने बताया कि कांफ्रेस में जरूरतमंद औरतों की मदद के लिए पांच लाख रुपए का एक कोष तैयार किया गया है जिसका उपयोग विधवाओं, जरूरतमंद महिलाओं और अनाथ बच्चों की मदद में किया जाएगा।

कांफ्रेंस में भाग लेने वाली महिलाओं ने चेन्नई में आयी बाढ़ के पीड़ितों के लिए 51 हजार रुपए एकत्रित किए हैं जिसे प्रधानमंत्री सहायता कोष में जमा कराया जाएगा। उन्होंनें बताया कि इस कांफ्रेस में राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, जम्मू और कश्मीर, त्तीसगढ़ और अन्य राज्यों की मुस्लिम महिलाओं ने हिस्सा लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत