मुम्बई के उप नगर घाटकोपर में एक ऐसा स्वीमिंग पूल है जो हर साल कम से कम एक जान लेता है।पिछले इक्कीस महीने मे मुम्बई नगर निगम के इस पूल ने तीन लोगों की बलि ली है।
एक ताज़े हादसे में शुक्रवार को तैराकी सीखने गई इक्कीस साल की कंचन की मौत स्वीमिंग पूल में डूबने से हो गई....परिवारवालों का आरोप है कि स्वीमिंग पुल और मुम्बई नगर निगम की लापरवाही की वजह से कंचन की मौत हुई है.।
जिस स्वीमिंग पूल में डूबकर कंचन की मौत हुई है...उसमें इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं...ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आखिर एक ही स्वीमिंग पूल में बार बार हादसे होने के बावजूद निगम अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है