1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने CM गहलोत की वीडियो कांफ्रेंसिंग का किया बहिष्कार

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने CM गहलोत की वीडियो कांफ्रेंसिंग का किया बहिष्कार

 Reported By: Bhasha
 Published : May 10, 2020 10:43 pm IST,  Updated : May 10, 2020 10:43 pm IST

नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का यह कहते हुए बहिष्कार किया कि यह केवल औपचारिकता मात्र है।

Hanuman Beniwal- India TV Hindi
Hanuman Beniwal Image Source : INDIA TV

जयपुर: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और जाट नेता एवं नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का यह कहते हुए बहिष्कार किया कि यह केवल औपचारिकता मात्र है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश के सभी संभागों के विधायकों और सांसदों के साथ रविवार को कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करने, और सुझाव लेने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे है।

इस बैठक में निर्दलीय विधायक भी भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश में एक सासंद और तीन विधायक है। बेनीवाल ने एक बयान में कहा कि पार्टी ने मुख्यमंत्री की आज की वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक का बहिष्कार इसलिए किया है क्योंकि यह केवल एक औपचारिकता है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा के अन्य नेताओं पर निशाना साधते हुए बेनीवाल ने कहा कि विपक्षी भाजपा जनता के मुद्दों को उठाने से बचती है और परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार के रैकेट पर चुप रहती है।

बेनीवाल ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी ने किसानों, बेरोजगार युवाओं और प्रवासियों के लिए सोशल मीडिया के जरिए कई मुद्दे उठाए और उन्हें मुख्यमंत्री के संज्ञान में लेकर आए लेकिन सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत