नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशभर में मनाए जा रहे पर्व की शुभकामनाएं दीं।
मोदी ने ट्विटर के जरिए देशवासियों को हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2072 की शुभकामनाएं दीं। इसकी शुरुआत 21 मार्च को हुई है।
प्रधानमंत्री ने शनिवार से शुरू हो रहे नवरात्र की शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होंने सिंधी समुदाय को 'छेती चांद' की शुभकामनाएं दीं और ट्विटर पर लिखा, "सिंधी समुदाय को छेती चांद के शुभ अवसर पर बधाई। भगवान झुलेलाल हम सभी को आशीर्वाद दें और हमारी जिंदगी में शांति व खुशियां लाएं।"
मोदी ने महाराष्ट्र के लोगों को 'गुडी पड़वा', आंध्र प्रदेश के लोगों को 'उगाडी', कश्मीरियों को 'नवरेह', मणिपुर निवासियों को 'साजिबु नोनग्मपानबा' की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उन्होंने पारसी समुदाय के लोगों को नवरोज की मुबारकबाद दी।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "मेरे पारसी भाईयों और बहनों को नवरोज मुबारक। आने वाला साल आपकी इच्छाओं को पूरा करे और आपकी जिंदगी में खुशियां लाए।"