1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से इस्तीफा दिया, राष्ट्रपति कोविंद ने नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का आग्रह किया

नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से इस्तीफा दिया, राष्ट्रपति कोविंद ने नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का आग्रह किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 24, 2019 07:22 pm IST,  Updated : May 24, 2019 07:36 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपना और अपनी सरकार के मंत्रियों का इस्तीफा सौंप दिया।

modi kovind- India TV Hindi
राष्ट्रपति कोविंद से मिले पीएम नरेंद्र मोदी Image Source : ANI

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपना और अपनी सरकार के मंत्रियों का इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए अगली सरकार के गठन तक उन्हें और मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद पर बने रहने को कहा।

आपको बता दें कि साल 2014 में नरेंद्र मोदी ने 26 मई को पीएम पद की शपथ ली थी। पिछली बार लोकसभा में 282 सीटें जीतने  वाली भाजपा ने इस बार अपने प्रदर्शन में और सुधार किया है। इस बार भाजपा ने 303 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस महज 52 लोकसभा सीट ही जीत सकती।

राजनैतिक पंडित मान रहे थे कि यूपी में सपा-बसपा गठबंधन की वजह से भाजपा इसबार सूबे में साल 2014 से नतीजे नहीं दोहरा पाएगी और उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा, लेकिन गुरुवार को जब चुनाव परिणाम आए तो सपा-बसपा गठबंधन फ्लॉप शो साबित हुआ। हालांकि बसपा को यूपी में जरूर 10 सीटें मिल गईं, लेकिन समाजवादी पार्टी के बड़े-बड़े दिग्गज मोदी लहर में अपने गढ़ में ही चुनाव हार गए। चुनाव हारने वालों में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल, रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय भी शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत