1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 3 देशों का दौरा कर भारत लौटे PM मोदी, सऊदी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी मिला

3 देशों का दौरा कर भारत लौटे PM मोदी, सऊदी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी मिला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 04, 2016 07:31 am IST,  Updated : Apr 04, 2016 07:31 am IST

नरेंद्र मोदी 3 देशों (बेल्जियम, अमेरिका और सउदी अरब) का 5 दिवसीय दौरा पूरा करने के बाद आज रात स्वदेश लौट आए। साथ ही उन्हें सर्वोच्च सऊदी नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया।

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 देशों (बेल्जियम, अमेरिका और सउदी अरब) का 5 दिवसीय दौरा पूरा करने के बाद आज रात स्वदेश लौट आए। वाशिंगटन से प्रधानमंत्री कल रियाद पहुंचे और आज उन्होंने सउदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सौद के साथ व्यापक बातचीत की। इस दौरान दोनों ने आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग मजबूत करने पर सहमति जताई।

नई दिल्ली रवाना होने से पहले मोदी ने अरबी और अंग्रेजी में ट्वीट किया आपका शुक्रिया सउदी अरब । मेरी यात्रा के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए, जिससे हमारे देशों के बीच आर्थिक संबन्ध एवं लोगों के रिश्ते गहरे होंगे।

प्रधानमंत्री 5 दिवसीय विदेश दौरे पर सबसे पहले ब्रसेल्स गए जहां उन्होंने बहुप्रतीक्षित भारत-EU शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और 30 मार्च को बेल्जियम में अपने समकक्ष चाल्र्स माइकल से बातचीत की। ब्रसेल्स से मोदी वाशिंगटन गए जहां उन्होंने 31 मार्च और एक अप्रैल को परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लिया।

मोदी सर्वोच्च सऊदी नागरिक सम्मान से सम्मानित

नरेंद्र मोदी को रविवार को सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, किंग अब्दुल अजीज सैश से सम्मानित किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, किंग अब्दुल अजीज सैश से सम्मानित किया गया।" यह सम्मान आधुनिक सऊदी राज्य के संस्थापक अब्दुल अजीज अल सऊद के नाम पर है।

इसके पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विदोदो को इस सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत