1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नौसेना ने डूबते जहाज से 20 को सुरक्षित बाहर निकाला

नौसेना ने डूबते जहाज से 20 को सुरक्षित बाहर निकाला

 Written By: IANS
 Published : Jun 22, 2015 12:06 pm IST,  Updated : Jun 22, 2015 12:06 pm IST

मुंबई: भारतीय नौसेना ने मुंबई तट से दूर एक डूबते जहाज से खतरे और सहायता का संकेत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक दल के 20 सदस्यों को बचा लिया। एक अधिकारी ने

नौसेना ने डूबते जहाज...- India TV Hindi
नौसेना ने डूबते जहाज से 20 को सुरक्षित बाहर निकाला

मुंबई: भारतीय नौसेना ने मुंबई तट से दूर एक डूबते जहाज से खतरे और सहायता का संकेत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक दल के 20 सदस्यों को बचा लिया। एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई बंदरगाह से 40 नॉटिकल मील और वसाई तट से 25 नॉटिकल मील दूर 'जिंदल कामाक्षी' नाम के जहाज ने आधी रात के समय खतरे और सहायता के लिए संकेत भेजा था। जहाज में चालक दल के 20 सदस्य सवार थे।

सूचना पाते ही एक सीकिंग हेलीकॉप्टर और एक सहायक जहाज को तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। मुंबई और आसपास के क्षेत्र में खराब मौसम के बावजूद सोमवार सुबह 7.45 बजे हेलीकॉप्टर ने बचाव अभियान शुरू किया और जहाज के चालक दल को सुरक्षित निकालकर कोलाबा स्थित नौसेना शिविर आईएनएस शिकरा में ले आया।

नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया, "समुद्र में काफी हलचल थी और दृश्यता मुश्किल से एक नॉटिकल मील ही थी।" हेलीकॉप्टर ने पहले चालक दल के 19 सदस्यों को डूबते जहाज से सुरक्षित निकाला और उसके बाद जहाज के कप्तान को भी जहाज से सुरक्षित निकाल लिया गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत