नई दिल्ली: माओवादियों ने झारखंड में लातेहार जिले के छिपादोहर स्टेशन के नजदीक बम विस्फोट कर रेल की पटरी उड़ा दी जिससे बरकाकाना से पटना जा रही पलामू एक्सप्रेस के तीन डब्बे पटरी पटरी से उतर गए। विस्फोट इतना जबरदस्त था की उसने तीन किलोमीटर तक पटरी को उखाड़ दिया। ये ट्रेन हादसा बड़ा हो सकता था पर चालक सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया चालक ने विस्फोट की आवाज सुनकर ब्रेक लगा दी जिससे ये हादसा बड़ा नही बना।
सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी को चोट नहीं आई है। घटनास्थल पर राहत के लिए पहुंचे 35 लोगों को नक्सलियों ने बंधक बना लिया है।
घटना घने जंगली इलाके की है। घटना के बाद काफी संख्या में यात्रियों ने ट्रेन से उतरकर नजदीक के स्टेशन में शरण ली।
सुरक्षा के मद्देनजर सिमडेगा के ओडग़ा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को आधी रात के बाद से सुबह पांच बजे तक मुंबई-हटिया लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस को रोक दिया गया। सूचना मिली थी कि ओडग़ा व टांटी स्टेशन के बीच माओवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। पड़ोसी राज्य बिहार के वैशाली जिले के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में नक्सलियों ने ईंट-भट्ठा कारोबार से जुड़े आठ ट्रैक्टरों को फूंक दिया।