1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रद्युम्न मर्डर केस की जांच में नया खुलासा, पुलिस ने सबूतों के साथ की थी छेड़छाड़

प्रद्युम्न मर्डर केस की जांच में नया खुलासा, पुलिस ने सबूतों के साथ की थी छेड़छाड़

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 12, 2017 11:34 pm IST,  Updated : Nov 12, 2017 11:41 pm IST

प्रद्युम्न मर्डर केस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि...

pradyuman- India TV Hindi
pradyuman

गुरुग्राम: प्रद्युम्न मर्डर केस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि पुलिस जांच में सबूतों के साथ छेड़छाड़ हुई है। सीबीआई ने इस मामले में आरोपी अशोक की गिरफ्तारी को भी गलत बताया है। सीबीआई अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या जानबूझकर सबूतों के साथ छेड़छाड़ हुई या ये गलती खराब पुलिसिंग का नतीजा है।

इस मामले में प्रद्युम्न मर्डर केस की जांच से जुड़े SIT के चार पुलिसवालों की भूमिका भी जांच के घेरे में हैं, सभी पुलिसवालों की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है और डिपार्मेंटल जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत