1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. New Year 2018: आज रात 8 बजे के बाद मेट्रो से न जाएं राजीव चौक, नहीं निकल पाएंगे स्टेशन के बाहर

New Year 2018: आज रात 8 बजे के बाद मेट्रो से न जाएं राजीव चौक, नहीं निकल पाएंगे स्टेशन के बाहर

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 31, 2017 07:09 am IST,  Updated : Dec 31, 2017 07:09 am IST

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने आज कहा कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर आज रात आठ बजे के बाद निकासी बंद हो जाएगी।

metro station- India TV Hindi
metro station

नई दिल्ली: अगर आन नया साल राजीव चौक में सेलीब्रेट करने की सोच रहे है, तो रात को 8 बजे के बाद मेट्रो से न जाएं। क्योंकि इसके बाद आप स्टेशन से बाहर नहीं निकल पाएंगे। इसका निर्देश DMRC ने दिया है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने आज कहा कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर आज रात आठ बजे के बाद निकासी बंद हो जाएगी।

डीएमआरसी ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘जैसा कि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने सलाह दी है, यात्रियों को नववर्ष की पूर्व संध्या: 31 दिसंबर 2017 को: पर रात आठ बजे के बाद से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से यात्रियों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पहले इसपर रात नौ बजे से रोक की बात कही गई थी।’’

हालांकि, यात्रियों को रात आठ बजे के बाद ‘एफ’ और ‘बी’ ब्लॉक गेट से स्टेशन में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

वक्तव्य में कहा गया, ‘‘यह कनॉट प्लेस की यात्रा करने वाले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद करेगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत