1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. न्यू ईयर पर शराब को लेकर चेतावनी जारी, आप भी रहें सावधान

न्यू ईयर पर शराब को लेकर चेतावनी जारी, आप भी रहें सावधान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 28, 2020 10:15 pm IST,  Updated : Dec 28, 2020 10:15 pm IST

नये साल के जश्न की उल्टी गिनती शुरू होने के बीच जिला प्रशासन ने 21 साल से कम उम्र के लोगों को शराब बिक्री रोकने के कानूनी प्रावधान को सख्ती से लागू करने की तैयारी कर ली है।

न्यू ईयर पर शराब को लेकर चेतावनी जारी, आप भी रहें सावधान- India TV Hindi
न्यू ईयर पर शराब को लेकर चेतावनी जारी, आप भी रहें सावधान Image Source : FILE

इंदौर (मध्यप्रदेश): नये साल के जश्न की उल्टी गिनती शुरू होने के बीच जिला प्रशासन ने 21 साल से कम उम्र के लोगों को शराब बिक्री रोकने के कानूनी प्रावधान को सख्ती से लागू करने की तैयारी कर ली है। सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी ने सोमवार को बताया कि मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के प्रावधानों के मुताबिक 21 वर्ष से कम उम्र के लोगों को लायसेंसी दुकानों से देशी-विदेशी शराब या अंगूर से बनी मदिरा न तो बेची जा सकती है, न ही उन्हें यह नशीला पदार्थ परोसा जा सकता है। 

उन्होंने बताया कि इन प्रावधानों के हवाले से लायसेंसी दुकानदारों के लिए अलग से आदेश जारी कर उन्हें चेतावनी दी गई है कि वे 21 वर्ष से कम उम्र के लोगों को शराब न बेचें। सोनी ने बताया कि कानूनी प्रावधानों के मुताबिक शराब बिक्री के लायसेंसी परिसरों में कलाकारों को बुलाकर गीत-संगीत और नाच-गाने का आयोजन नहीं किया जा सकता। इन परिसरों में वाद्य यंत्र बजाने की प्रस्तुति और जुआ खेलना भी कानूनन प्रतिबंधित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत